देवदह एक्सप्रेस संवाददाता अंगद गुप्ता
रुद्रपुर : पुलवामा के अवन्तिपुरा में हुए फिदायीन और कायराना हमले में शहीद हुए 40 CRPF के जवानों को लोगो ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों के परिजनों को भरोसा और शहीदों को नम आंखों से श्रधांजलि अर्पित की, पूरे रुद्रपुर में आज बंदी रही और साथ मे स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गयी और अगर जहां-तहा विद्यालय भी अगर खुले रहे तो उनमें खूब लंबी और चौड़ी रैलियां निकली गयी और छात्रों ने वीर सैनिकों के अमर रहे के नारे लगाये और साथ - साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाये, हर कोई चाहता है कि आतंकवाद के खिलाफ अब कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।
शनिवार को सुबह से लेकर शायकाल तक लोगो ने कैंडल मार्च किया और पाकिस्तान के पुतले फूके इस कार्यक्रम में नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने रुद्रपुर के तमाम वार्ड सदस्यों के साथ भी कैंडल मार्च किया और पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हमे कड़ी कार्यवाही चाहिए और इस कार्यवाही में सरकार और देश के साथ खड़े है।
यूनाइटेड इदर्शी फ्रंट ने जमकर किया नारेबाजी और पाकिस्तान और इमरान खान के फूके पुतले, इस रैली में लोगो ने शामिल होकर 2-3 किलोमीटर की दूरी तय की, और कहा आज पूरा भारत शोक में डूबा है और अगर पाकिस्तान को नही मालूम तो देख ले जिस देश में धर्मो में इतनी अनेकता है बावजूद उसके हम अपने हिंदुस्तान के लिए सिर्फ हिंदुस्तानी है ।
इस रैली में मुस्तकीन इदर्शी, रहमत, चाँद व अन्य लोग शामिल रहे।







0 Comments