शहीद विजय मौर्य की परिवार से मिले मुख्यमंत्री, हर संभव मदद का दिलाया विश्वास......


देवदह संवाददाता अंगद गुप्ता
देवरिया :  जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले देवरिया के शहीद वीर जवान विजय मौर्य के घर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 10:00 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम शहीद विजय मौर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया उसके बाद मुख्यमंत्री ने  उनके परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और मुख्यमंत्री ने परिवार को ढांढस देते हुए कहा कि हमारे देश के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा सरकार इसको लेकर बिल्कुल संवेदनशील है हम आतंकियों को और पाकिस्तान को ईट का जवाब पत्थर से देंगे वहीं मुख्यमंत्री ने शहीद के 4 वर्षीय बेटे को देखा तो गोद में उठा लिया और उसे आशीर्वाद दिया।

शहीद के परिवार ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

शहीद के परिवार ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए योग्यता अनुसार एक सरकारी नौकरी व गांव का नाम शहीद विजय नगर व गांव में शहीद के नाम से स्टेडियम की की मांग की है और उस मांग पत्र में घर निर्माण के लिए गए कर्जे को माफ कराने की बात भी कही मुख्यमंत्री ने  कहां की इस दुख की घड़ी में हम और पूरा देश आपकी और आपके परिवार के साथ खड़ा है।

योगी आदित्यनाथ ने दिया जिलाधिकारी को हर संभव मदद करने का निर्देश

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी अमित किशोर से कहा कि हर वक्त हर संभव मदद की जाए परिवार को क्योंकि यह बलिदान हमारे देश को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments