ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल पनियरा में धूम-धाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव-“ध्रुवोत्सव”


देवदह संवाददाता हेमंत कुमार/ के0 एम0 पटेल
महराजगंज : ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल पनियारा में बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यम मिश्र उप जिलाधिकारी सदर, व विशिष्ट अतिथि जगदीश शुक्ला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज ने सरस्वती माता के समछ द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने स्वागत नृत्य कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।
ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय पनियरा के संस्थापक श्री संजय मिश्रा ने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति इन छोटे-छोटे बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के बच्चों ने क़व्वाली प्रस्तुति के द्वारा सबका मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को विभिन्न प्रकार के संदेश दिए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में वी.के तिवारी प्रबंधक बिशप अकडेमी,हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव पूर्व डिप्टी डारेक्टर उत्तर प्रदेश ,रत्नेश चंद्रा प्रबंधक सेंट ज़ेवियर्स स्कूल , महेन्द्र नन्द जयसवाल प्रबंधक कॉस्मोपॉलिटन स्कूल,नीरज तिवारी प्रबंधक आर० पी० आई॰सी०,नसीम अख़्तर प्रबंधक टलेंट पब्लिक स्कूल मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने कक्षा में आए प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के बच्चों को पुरस्कृत किया। सूर्यलाल मौर्य, विपिन यादव ,सुप्रिया यादव,रंजना गुप्ता,मिथलेश वर्मा, रचना भारद्वाज, रितेश यादव,आरिफ़ अली, मुन्ना प्रजापति , बबिता , संगम,सुरभी, संजीत,विष्णु,राहुल आदि बच्चों को पुरस्कार मिला।
मुख्य अतिथि विद्यालय की शिक्षिकाओ प्रिया त्रिपाठी, अंगिरा शर्मा, सोनम, पुष्पा,कौशल्या व शिक्षक बलराम सिंह ,विरेंद्र यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा की शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के अंदर संस्कार डालना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा की ग्रामीण अंचल में शिक्षा स्तर को बढ़ावा देना एक सराहनीय कार्य है।
ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के संस्थापक श्री ब्रजेंद्र कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्र ने किया। कार्यक्रम में डा० आशीष कुमार मिश्र, उषा मिश्रा , बृजलोचन मिश्रा, सीमा मिश्रा, आशुतोष मिश्र,राघवेंद्र मिश्र, नीरज पाण्डेय,अमृत मिश्र,सुप्रिया मिश्रा,मणकेश्वर,धीरज तिवारी,मतेंद्र त्रिपाठी,सत्यपाल यादव,राणा अमरजीत ,राजवीर तिवारी, शिखा मिश्रा,नीरज पांडेय,मनकेश्वर त्रिपाठी,बरुन पांडेय,देवराज मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments