सवांददाता हेमंत कुमार/के0एम0 पटेल
महराजगंज : ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय हरिहरपुर सिंदुरिया मिठौरा महाराजगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई नारायणी का सप्त दिवसीय शिविर प्रथिमक विद्यालय सिन्दुरिया द्वितीय में आयोजित हुआ। शिविर के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री रामकिशोर जी (सिविल जज सीनियर डिवीजन) द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में महाराजगंज न्यायालय के अधिवक्ता माननीय श्री राजेश उपाध्याय द्वारा एन०एस०एस० कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओ पर प्रकाश डाला गया तपश्चात ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल पनियरा के डायरेक्टर माननीय श्री जिवेश मिश्रा जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र के रीढ़ के हड्डियों के समान है जिसका राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक माननीय श्री डा० आशीष मिश्रा जी ने किया उन्होंने अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अतिथि हमारे लिए देवतुल्य हैं जिनका हमें सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम के अगले क्रम में अपर्णा त्रिपाठी जी ने मां के सम्मान में एक कविता प्रस्तुत किया।
मंच का संचालन कर रहे श्री शिरोमणि दूबे जी द्वारा एन०एस०एस० के मुख्य बिन्दुओं और पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में एन०एस०एस० स्वयं सेविकाओं ने बढ-़चढ़ कर हिस्सा लिया।



0 Comments