देवदह संवाददाता श्रीनगर
जम्मू काश्मीर - जम्मू काश्मीर के पुलवामा में एक बड़ा और शर्मनाक फिदायनी हमला हुआ जिसमे 39 CRPF के जवान शहीद हो गए, दरअसल CRPF का काफिला पुलवामा के अवन्तिपुरा से होकर गुजर ही रहा था कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने एक चारपहिया वाहन जिसमे 350 किलो IED (Improvised Explosive Device) रखा हुआ था उसे लाकर CRPF के काफिले में चल रही ट्रक में भिड़ा दिया जिसके बाद एक बड़ा विस्फोट हुआ जिसमें CRPF के 39 जवान शहीद हो गए, ये कुल घटनाक्रम श्रीनगर से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर ही हुआ।
घटना के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए की शाहिदो की सहादत बेकार नही जाएगी देश एक फिर सर्जिकल स्ट्राइक के तरह बदला लेगा ।
और कल गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी जम्मू एवं कश्मीर पहुचेंगे


0 Comments