हेमन्त कुमार संवाददाता।
महराजगंज 24 मई, जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एंव मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने ईद उल फितर (ईद) त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए, कहा है कि सभी रोजेदार मस्जिदो में नमाज अदा करने के बजाय, अपने घरों में ही नमाज पढ़े।
उन्होने कहा कि देश में वैश्विक वायरस संक्रमण महामारी चल रहा है यह रोग एक दूसरे से फैल सकता है इससे बचने हेतु सामाजिक दुरी बहुत ही ज़रूरी है। जितना ही हम सामाजिक दूरी के साथ रहेंगे, इस रोग से बचे रहेगें। यह त्योहार शान्तिप्रियता का सन्देश देता है सुख शान्ति व अपनी सुरक्षा के बीच ईद उल फितर के त्यौहार को अपने घरो में मनाये।


0 Comments