रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर एन डी आर एफ जवानो द्वारा बाढ़ से बचाव हेतु आम पब्लिक को किया गया प्रशिक्षित ।





हेमन्त कुमार संवाददाता।
महराजगंज 23 जुलाई 2020 , जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार के निर्देशन पर वाराणसी से आए एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ जवानो द्वारा रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर बाढ़ से बचाव की तैयारी का पूर्वाभ्यास किया गया ।नदी में अपने रबर कि नाव से बाढ़ से बचाव हेतु संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण का कार्य किया गया । जिसमें एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार पांण्डेय  द्वारा नदी के सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रभावित होने वाले ग्राम वासियों को बाढ़ से बचाव की पूर्व  जानकारी दी ।बाढ़ से पूर्व तैयारी जैसे सूखा राहत सामग्री - भुजा ,चना , भेली ,चुरा, मोमबत्ती, माचिस ,टॉर्च , लाठी, जरूरी कागजात व अन्य आवश्यक सामग्री आदि सामानों को एक सुरक्षित स्थानों पर रखकर  किसी ऊंचे स्थान पर जाने हेतु व्यवस्थित कर ले ।  आपदा विशेषज्ञ, द्वारा बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्राम वासियों को पूर्व में ही बाढ़ की स्थिति के विषय पर ग्राम प्रधान,बुध्दजीवि ब्यक्ति,लेखपाल द्वाराअवगत कराया जा चुका है तथा प्रशासन से सम्पर्क हेतु  परस्पर समन्वय स्थापित करने हेतु जागरूक किया गया
। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट  नरेंद्र कुमार द्वारा संबंधित ग्राम के ग्राम प्रधान  से ग्राम स्तर पर तैयार किए गए गोताखोर एवं तैराकों को क्रियाशील एवं जागरूक करने के प्रति प्रेरित किया गया व सभी ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचने हेतु मास्क लगाने तथा सामाजिक दुरी बनाने के लिए  अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में एनडीआरएफ के सहायक इंस्पेक्टर  अरत सिंह, रवि कुमार, हर्ष लाल, संजीत साहनी, तिलक राज, विकास, उदय कुशवाहा, राज कुमार, अभिमन्यु, श्रीकांत सहित अन्य जवानों सहित सम्बन्धित ग्राम के ग्राम प्रधान, लेखपाल व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments