मध्य कमान की PRO गार्गी मलिक सिन्हा अब होंगी DD NEWS लखनऊ की डिप्टी डायरेक्टर।


हेमन्त कुमार लखनऊ।

लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के सफल आयोजन में गार्गी सिन्हा निभाई थी अहम भूमिका।
मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग की तरफ से कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसी क्रम में शांतनु प्रताप सिंह को सेना की लखनऊ मध्य कमान का नया पीआरओ बनाया गया है. वहीं अभी तक मध्य कमान की पीआरओ गार्गी मलिक सिन्हा को डीडी न्यूज लखनऊ का डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है.
 मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग की तरफ से कुल 12 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया. इसके बाद अब राजधानी की मध्य कमान की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा को अब डीडी न्यूज़ लखनऊ का डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है. उनके स्थान पर अब शांतनु प्रताप सिंह मध्य कमान लखनऊ के नए जनसंपर्क अधिकारी बनाए गए हैं. अभी तक शांतनु प्रताप सिंह डिप्टी डायरेक्टर (एआईआर) चंडीगढ़ में तैनात थे. जल्द ही वह मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी का पद ग्रहण करेंगे.

मध्य कमान की जनसंपर्क अधिकारी रहते हुए गार्गी मलिक सिन्हा के कार्यकाल में सेना से जुड़े तमाम आयोजन हुए, जिनमें उन्होंने सफलतापूर्वक जनसंपर्क अधिकारी पद का निर्वहन किया. इन्हीं के कार्यकाल के दौरान ही लखनऊ में विश्व स्तरीय डिफेंस एक्सपो का आयोजन हुआ, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने आए थे. इस डिफेंस एक्सपो में यहां पर तमाम देशों ने रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई थी. सभी कार्यक्रमों की पूरी डिटेल आर्मी की पीआरओ रहते गार्गी मलिक सिन्हा की तरफ से उपलब्ध कराई गई.


लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का सफलतापूर्वक आयोजन मध्य कमान के इतिहास में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम था, जो पांच से नौ फरवरी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments