बाइक व मारूति की भिड़ंत में बाइक सवार पति पत्नी बुरी तरह घायल ।




 

अमित देवदह ब्यूरो।

महाराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बौलिया राजा चौराहे से 200 मी दूर गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे महराजगंज निचलौल मार्ग पर बाइक व मारूति की भिड़ंत में बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। प्राप्त समाचार के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पनेवा पनेई निवासी प्रभू पटेल उम्र 49 वर्ष पत्नी लैलूना देवी उम्र 48 ने अपनी बाइक UP 53 AB 1322 से निचलौल रिस्तेदार के यहां कार्यक्रम में जा रहे थे कि अभी वह महराजगंज निचलौल मार्ग पर ग्राम सभा बौलिया राजा चौराहे से आगे पहुंचे ही थे कि सिन्दुरियां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मारूति कार HR 01 K 6576 ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया टक्कर ईतना जोरदार था कि बाईक के परखच्चे उड़ गए ।मारुति पोल में जाकर टकरा गया जिससे पोल भी टूट गया ।बाईक चालक और एक महिला दोनों लोग घायल हो गए। मारुति में लगभग तीन लोग सवार थे इन लोगों को भी मामूली चोटें आई है मारूति में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए ग्रामीणों के मदद से 112 नंबर एंबुलेंस द्वारा घायल प्रभु पटेल और लैलूना देवी को जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया । प्रभू पटेल की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया दुर्घटना के 1 घंटे बाद भी मौके पर कोई भी पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।

Post a Comment

0 Comments