मौसम विभाग ने जारी किया गुरुवार से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट ।


 

हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

नई दिल्ली: सर्दी ने अब देश के अधिकांश हिस्सों में अपने पैर पसारने शुरु कर दिये हैं. जी हाँ आपने महसूस भी किया होगा कि अब कई इलाकों में कोहरे की चादर भी सूबह शाम ढकी दिखती हैं. इस दौरान पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी भी मैदानी इलाकों में ठंड का सितम बढ़ा रही है. दूसरी तरफ, दक्षिणी राज्यों में बारिश का मौसन बन रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा हैं.

 अगर बात करें तो कश्मीर के पहाड़ों पर जहां बर्फ गिर रही है, वहीं मैदानी इलाके बारिश से भीग रहे हैं. यहां जोजिला पास, पीर की गली, बनिहाल सेक्टर, पहलगाम, सोनमर्ग और गुलमर्ग में रात से बर्फबारी जारी है. और यहां के कुछ हिस्सों में तो नदी में पानी तक जम गया हैं. प्रदेश के बाकी हिस्सों में पिछले 15 दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री तक ज्यादा रहा. मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 32.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है.


Post a Comment

0 Comments