हेमन्त देवदह ब्यूरो ।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में थानों पर अनावश्यक लंबित मालों के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना श्यामदेउरवा पर पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में वर्ष 2020 के लंबित आबकारी अधिनियम के मुकदमों से संबंधित 272 मालों का माननीय न्यायालय से आदेश करा कर आज नियमानुसार निस्तारण (नष्ट) कराया गया।
माल निस्तारण के क्रम में जनपद के समस्त थानों पर अब तक कुल 4120 मालों का निस्तारण किया जा चुका है। थाना श्यामदेउरवा पर माल निस्तारण के दौरान उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर मौजूद रहे।





0 Comments