हेमन्त कुमार देवदह ब्यूरो ।
महराजगंज 14 फरवरी 2021,जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा पुलवामा जम्बूकश्मीर में आतंकी हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । 14 फरवरी 2019 को पुलवामा जम्बूकश्मीर में हरपुर टोला बेलहिया फरेन्दा निवासी पंकज कुमार त्रिपाठी को आतंकवादी हमले में शहीद हो गये थे । शहीद पंकज त्रिपाठी की आजके दिन दुसरी वर्षी पर गांव में स्थापित प्रतिमा पर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार जायसवाल, सी0ओ0 अशोक कुमार सिंह,थानाध्यक्ष व ग्राम वासियों ने भी अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया ।



0 Comments