बन्दर के काटने से व्यक्ति हुआ घायल ।


 के एम पटेल संवाददाता ।

स्थानीय क्षेत्र  के दरहटा गांव के लालपुर टोले के निवासी स्वामीनाथ वर्मा को बंदर नें काट लिया जिससे उनका हाथ बुरी तरह से लहूलुहान हो गया ।

जानकारी के अनुसार रविवार को शाम साढ़े चार बजे  स्वामीनाथ  अपनी दुकान पर बैठे थे कि अचानक बन्दर आ गया और उन्हें काटकर घायल कर दिया ।स्वजनों नें तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया ।उसी गांव के रामकेश गोंड को भी  बंदर ने सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर पड़े । इस बारे में वनक्षेत्राधिकारी दक्षिणी चौक रेंज रवि कुमार गंगवार नें बताया कि घटना की जानकारी मिली है मैं उसे पकड़वाकर जंगल में छोड़ दूंगा ।

Post a Comment

0 Comments