वाहन चालको के लिए आज से FasTag अनिवार्य, नही लगाने पर टोल टैक्स पर लगेगा भारी जुर्माना ।


 

हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

आज (15 फरवरी) से पूरे देश में नेशनल हाइवे टोल्स पर भुगतान के लिए फास्ट टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। जिस गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं लगा होगा, उसपर भारी जुर्माना लगेगा। हालांकि टू व्हीलर वाहनों को फास्टैग से छूट दी गई है।

अगर फास्टैग नहीं लगाया तो क्या होगा - अगर गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा तो वाहन चालक को टोल प्लाजा पार करने के लिए दोगुना टोल टैक्स या जुर्माना देना होगा।

सरकार की तैयारी है कि 15 फरवरी से 100 फीसदी टोल फास्टैग की मदद से ही कलेक्ट किया जा सके। फिलहाल नेशनल हाईवे से जितने भी टोल टैक्स आते हैं, उनमें 80 फीसद ही फास्ट टैग से आते हैं।

Post a Comment

0 Comments