महराजगंज कोविड अपडेट: जनपद में आज 169 लोग हुए संक्रमित, सदर से 49 ।


 


कृष्ण मुरारी पटेल संवाददाता  ।

महराजगंज 25 अप्रैल 2021,जनपद में 169  मिले कोरोना संक्रमित ।

जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोविड 19 कोरोना संक्रमण दुसरे फेस में बहुत ही खतरनाक व भयावह है ऐसे में कोरोना सैम्पलिंग एण्टीजन व आरटीसीआर की 1404 ब्यक्तियों की जाच में 169  ब्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाये गये । जनपद  में कुल पाजिटिव केस 7319 है वर्तमान समय में 973  मरीज एक्टिव केस है । स्वस्थ हुए ब्यक्तियों की संख्या 6248 एंव होम आइसोलेशन में 4996 तथा वर्तमान में 812 ब्यक्ति होम आईसोलेशन में  है । कोरोना से 98 संक्रमित ब्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । कोरोना संक्रमित ब्यक्ति  महराजगंज के 49,सिसवा 36, परतावल 9,बहादुरी 9,मिठौरा 8,निचलौल 8,फरेन्दा 8,पनियरा 7,लक्ष्मीपुर 7, घुघुली 5 , धानी 4,रतनपुर 3 एवं अन्य के 16 केसे पाजिटिव मिले है ।

जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने जनपद वासियों से अपील किया है कि बिना कार्य के बाजार हाट में नही जाये । मास्क लगायें व सोशलडिस्टेशिगं का पालन करें ।कोरोना से बचाव में मात्र मास्क लगाना व सोशल डिस्टेशिंग ही उपाय है साथ में सेनेटाइजर का प्रयोग व साबून से हाथ को साफ रखना बहुत ही जरूरी है ।

Post a Comment

0 Comments