देवदह संवाददाता ।
महराजगंज:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के मतगणना प्रकिया को शान्तिपूर्ण , स्वतंत्र तथा निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समस्त उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ताओं को कोविड -19 महामारी के संकण को दृष्टिगत रखते हुए सलाह दी जाती है कि वे अपना एवं अपने निर्वाचन / मतगणना अभिकर्ता की गणना तिथि से पूर्व कोविड -19 की जाँच करा लें।मतगणना केन्द्र पर केवल उन्हीं निर्वाचन / मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जायेगा जिनके पास कोविड -19 की निगेटिव जॉच रिपोर्ट होगी ।
उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ताओं मतगणना तिथि 02 मई 2021 को मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए समस्त प्रत्याशी , निर्वाचन / मतगणना अभिकर्ता कोविड -19 महामारी के संकमण को दृष्टिगत रखते हुए मतगणना स्थल पर अपनी 72 घण्टें पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही आयें उससे पहले की रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। बिना निगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी मतगणना स्थल के अन्दर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।



0 Comments