आजतक के एंकर रोहित सरदाना अब नही रहे, मीडिया जगत सदमे में
देवदह ब्यूरो नई दिल्ली।
नई दिल्ली। आज़तक न्यूज चैनल पर प्रसारित होने वाले शो दंगल के मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना अब इस दुनिया मे नही रहे, मिली जानकारी के मुताबिक रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है।
बताते चले कि लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे।
इनका निधन मीडिया जगत को हिला कर रख दिया है, देश की तमाम हस्तियां चाहे राजनैतिक दलों की हो या मीडिया जगत की सभी ने ट्वीट कर दुःख व्यक्त कर रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि दी है।


0 Comments