के एम पटेल /अमित संवाददाता ।
महराजगंज 29अप्रैल 2021,जनपद में 257 मिले कोरोना संक्रमित ।
जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोविड 19 कोरोना संक्रमण दुसरे फेस में बहुत ही खतरनाक व भयावह है ऐसे में कोरोना सैम्पलिंग एण्टीजन व आरटीसीआर की 4191 ब्यक्तियों की जाच में 257 ब्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाये गये । जनपद में कुल पाजिटिव केस 815 2है वर्तमान समय में 1079 मरीज एक्टिव केस है । स्वस्थ हुए ब्यक्तियों की संख्या 6827 एंव होम आइसोलेशन में 5570 तथा वर्तमान में 1222ब्यक्ति होम आईसोलेशन में है । कोरोना से 103 संक्रमित ब्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । 2568 ब्यक्तियो को वैक्सीनेशन/टीकाकरण किया गया । विभिन्न स्थानो में पाये गये संक्रमित ब्यक्ति महराजगंज 17,घुघुली में 66, पनियरा में 5, फरेन्दा में 24 ,सिसवा में 43, मिठौरा में 1,धानी में 12, बहदुरी में 2,रतनपुर में 3,लक्ष्मीपुर में 13,निचलौल 46, परतावल 18, तथा अन्य 7 केसे मिले है ।
जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने जनपद वासियों से अपील किया है कि बिना कार्य के बाजार हाट में नही जाये । मास्क लगायें व सोशलडिस्टेशिगं का पालन करें ।कोरोना से बचाव में मात्र मास्क लगाना व सोशल डिस्टेशिंग ही उपाय है साथ में सेनेटाइजर का प्रयोग व साबून से हाथ को साफ रखना बहुत ही जरूरी है ।


0 Comments