बृजमनगंज ब्लॉक के ग्रामसभा कुशहां से प्रधान प्रत्याशी रामकेश यादव ने रिकॉर्ड 112 वोटो से विजई । ।

 


देवदह संवाददाता ब्लॉक बृजमनगंज ।

बृजमनगंज ब्लॉक् के ग्रामसभा कुशहां के  नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामकेश यादव का ग्रामवासियों ने पूरी सादगी के साथ  स्वागत किया । उनके इस जीत से ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई । पूरे गांव में हर्ष व खुशी का मौहोल है । आपको बता दें कि रामकेश यादव पूर्व में भी ग्राम कुशहां के प्रधान रह चुके है । 

देवदह एक्सप्रेस संवाददाता से बातचीत में उन्होंने ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता गांव की चौमुखी विकास के साथ साथ गांव के वंचित व शोषित व्यकितयों की आवाज बन उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है उन्होंने ग्रामवासियों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है ।

Post a Comment

0 Comments