केएमसी हॉस्पिटल की डॉ अंवेंशिका ने बच्चेदानी मे गांठ का ऑपरेशन कर दिया बिटिया को नया जीवन ।


 

देवदह ब्यूरो महराजगंज ।

 बता दे के एम् सी  डिजिटल हॉस्पिटल महाराजगंज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंवेंशिका  श्रीवास्तव ने 21 वर्षीय बिटिया का 6 सेंटीमीटर की बच्चेदानी की गांठ निकालकर जीवनदान दिया ।बता दें यह जटिल ऑपरेशन स्त्री एवं प्रसूति रोग क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम के द्वारा किया गया जिस महिला का सर्जरी हुआ उसकी शादी इसी जून में होनी थी यदि समय से  गांठ बच्चेदानी से ना निकाला जाता है तो विटिया शादी के बाद  कभी मां नहीं बन पाती।ऑपरेशन के बाद महिला ने खुशी-खुशी कहा कि इस कोरोना संक्रमण काल में मैं बहुत घबरा गई थी जून में शादी है और पहले ऑपरेशन नहीं कराया होता  तो ससुराल पक्ष वाले मां ना बन पाने पर ताना भी देते एवम्  कई तरह की बातें होती जिससे परिवारिक जीवन में तनाव हो सकता था परंतु के एम् सी  डिजिटल हॉस्पिटल में समुचित व्यवस्था होने कारण मेरा ऑपरेशन हुआ और सफल भी रहा । यहां की स्त्रियों एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर  अन्वेंशिका  श्रीवास्तव को  विशेष धन्यवाद जो उन्होंने मेरा जीवन बचाया इस मौके पर संस्थान के चिकित्सा प्रबंधन से डॉ रफीक  ने बताया कि संक्रमण काल में भी लेवल २ का हॉस्पिटल होने के बाद भी सामान्य मरीजों का उपचार एवं सर्जरी  नियमित रूप से सरकारी दर पर ही चल रहा है जिसमें इमरजेंसी सर्जरी ओपीडी की सुविधाएं जनता बेहिचक अस्पताल में ले सकते है।

Post a Comment

0 Comments