जनपद में आज 132 लोग हुए कोरोना से संक्रमित ।



शाहरूख संवाददाता ।

जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोविड 19 कोरोना संक्रमण दुसरे फेस में बहुत ही खतरनाक व भयावह है ऐसे में कोरोना सैम्पलिंग एण्टीजन व आरटीसीआर की 590 ब्यक्तियों की जाच में 132 ब्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाये गये । जनपद  में कुल पाजिटिव केस 8417 है वर्तमान समय में 1101 मरीज एक्टिव केस है । स्वस्थ हुए ब्यक्तियों की संख्या 7067 एंव होम आइसोलेशन में 5809तथा वर्तमान में 1245 ब्यक्ति होम आईसोलेशन में  है । कोरोना से 105 संक्रमित ब्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । 1543  ब्यक्तियो को वैक्सीनेशन/टीकाकरण किया गया । 

जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने जनपद वासियों से अपील किया है कि बिना कार्य के बाजार हाट में नही जाये । मास्क लगायें व सोशलडिस्टेशिगं का पालन करें ।कोरोना से बचाव में मात्र मास्क लगाना व सोशल डिस्टेशिंग ही उपाय है साथ में सेनेटाइजर का प्रयोग व साबून से हाथ को साफ रखना बहुत ही जरूरी है ।


Post a Comment

0 Comments