हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।
महराजगंज,जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा वर्तमान समय में कोविड 19 कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु किये जा रहे वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज अवश्य लगवायें ।
जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक व बाल विकास परियोजना अधिकारी को पत्र के माध्यम से संज्ञानित किया है जिन पुलिस कर्मियों व आगंन बाडी कार्यकत्रियां/सहायिकाओं को वैक्सीन की प्रथम डोज लगा है और दुसरी डोज नही लगा है,वह पुलिस अधिकारी,कर्मचारी तथा आगंनबाडी कार्यकत्रिया/ सहायिकाओं को दुसरी डोज लगवाने हेतु निर्देशित किया जाय । उन्होनें स्वयं भी अपील किया है कि जिन कर्मचारी,पुलिस,आगंनबाडी कार्यकत्रियां/सहायिकायें जिन्हें प्रथम डोज लग चुका है तथा दुसरा डोज नही लगवायें,वह दुसरा डोज भी अवश्य लगवायें । वैक्सीनेशन हर ब्यक्ति हेतु कोरोना से बचाव में बहुत अहम है ।
उन्होने बाल विकास अधिकारी सहित सभी आगंनबाडी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को निर्देशित किया है कि निगरानी समितियों की अन्य कार्यो में सहभागिता के साथ साथ वैक्सीनेशन हेतु आम पब्लिक को प्रेरित करें तथा दिये गये निर्देशो का अनुपालन भी किया जाय ।


0 Comments