जनपद महराजगंज में स्थापित होगा नया कीर्तिमान एक साथ लगेंगे 2251934 पौधें ।


 

देवदह संवाददाता महराजगंज ।

महराजगंज 31मई 2021, जनपद महराजगंज में 2251934 लगेगे पौधे ।

 जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार ने सरकारी,गैर सरकारी व ग्राम पचायतो में पौधरोपण हेतु आंवटित करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि पौधो की रोपण हेतु स्थान चिन्हित कर लें । तथा चिन्हित स्थानों पर गड्डे पहले ही मनरेगा से खुदवा लें। 

जिलाधिकारी ने आवंटित विभाग व पौधे  ग्राम्य विकास विभाग 1298520,पर्यावरण को 83632,राजस्व 147840,आवास विकास 6360,औद्योगिक 3360,नगर विकास 20280,लोक निमार्ण 9600,जलशक्ति 9600,रेशम विभाग 23049,कृषि 249168,पशुपालन 5400,सहकारिता 5880,उद्योग 7560,उर्जा 4320,माध्यमिक शिक्षा 2952,बेसिक शिक्षा 2952,प्रावधिक शिक्षा 5160,उच्च शिक्षा 19560,श्रम 3000,स्वास्थ्य 8760, परिवहन 3000,रेलवे 17640, रक्षा विभाग 6360, उद्यान 1637808 गृह विभाग 6360  कुल 2251934 का बृक्षारोपण किया जायेगा । 

जिलाधिकारी ने कहा है कि बृक्षारोपण किया जाना महत्व पूर्ण नही है उसे जीवित रखना या सुरक्षा बहुत ही जरूरी है । पौध लगे तो जमीन पर दिखाई दे । इसकी सुरक्षा ग्रामीण क्षेत्रो के ग्राम प्रधान एवं विभाग प्रागंण में विभाग की जिम्मेदारी होती है जिसे सही ढंग से अपनाया जाय । पौध प्राप्ति के लिए डी एफ ओ पुष्प कुमार के0 ने बताया है कि  लक्ष्मीपुर,निचलौल, मधवलिया,उत्तरी चौक, दक्षिणी चौक तथा पकडी से प्राप्त किया जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments