देवदह संवाददाता महराजगंज ।
महराजगंज 31 मई 2021, कोविड महामारी की रोकथाम व नियंत्रण हेतु शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सूदृढ करने की उदेश्य से निःशुल्क कौशल विकास मिशन के तहत 18 से 35 वर्ष की आयू तक के बच्चो को 6 कोर्सो में प्रशिक्षण दिये जाने का प्लान है । इस योजनान्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायो डाटा श्री अरविन्द प्रकाश मैनेजर कौशल विकास मिशन महराजगंज के मोबाईल व्हाटस्प या ईमेल पर तत्काल प्रभाव से भेज सकते है ।
मोबाईल व्हाटस्प न0 7991200216, 7991200217 और ईमेलupsdmdpnu.maharajganj@gmil.com पर अपना बायोडाट अवश्य भेजे । यह प्रशिक्षण एक माह का होगा जिसमें माह बाद सीएचसी,पीएचसी व अन्य सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क आँन जांब ट्रेनिंग दिया जायेगा । ट्रेनिग पश्चात शासन द्वारा एन0सी0बी0टी0का प्रमाण पत्र दिया जायेगा । उक्त की जानकारी अरविन्द प्रकाश पाठक जिला प्रबन्धक,कौशल विकास मिशन महराजगंज ने दी है ।



0 Comments