हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।
कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित कलेक्ट्रे अनुभागो का निरीक्षण करते जिलाधिकारी ।
महराजगंज 13 मई 2021,जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा 1.45 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय अनुभागों का निरीक्षण कर पटल कार्यो के निस्तारण व कोविड प्रोटोकाल मास्क लगाना,सोशल डिस्टेशिंग से रहना तथा हाथ में सेनेटाइजेशन करने का अनुपालन का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में संग्रह अनुभाग,नजारत,संयुक्त कार्यालय, ट्रेजरी तथा अभिलेखागार अनुभाग की पटल कार्यो को देखा । उन्होने कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों को सोशल डिस्टेशिंग के साथ रहना,बार बार हाथ को सेनेटाइजर करना तथा मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी । उन्होने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी मास्क का प्रयोग करे तथा अन्य को भी प्रयोग हेतु अवश्य प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने हिदायत दिया कि कार्यालयों के निरीक्षण में बिना मास्क पाये जाने पर वेतन बाधित करते हुए आपदा अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी । उन्होने कहा कि स्वयं का बचाव ही दुसरे को सुरक्षित करना है ।



0 Comments