कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी यदि आंखों में सूजन है तो हो जाए सचेत - डॉक्टर मनीष
देवदह संवाददाता महराजगंज ।
बता दें इस संक्रमण काल में कोरोना होने के बाद अधिकांशत लोग ठीक हो जा रहे हैं किसी तरह की भय ना पाले ,लेकिन सचेत जरूर रहे इसमें आई टी एम कॉलेज आफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमण के ठीक उपरांत भी बहुत सी सावधानियां अपनाने की जरूरत है यदि आंखों में सूजन लाली पन या दर्द , बुखार, सिर दर्द , साफ साफ दिखाई ना देना आदि म्यूको माई कोसिस का लक्षण हो सकता है जिसे ब्लैक फंगस भी कहते है सही समय पर उपचार ना मिलने पर आंख का गोलक सड़ जाता है जिससे कि व्यक्ति की आंखो कीं रोशनी चली जाती है या गंभीर होने पर मौत भी हो जाती है उक्त बातों की चर्चा एक कि राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे राष्ट्रीय संगोष्ठी वेवनार में हुआ जिसमें विभिन्न फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों अध्यापक गण जुड़े रहे।इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में सुशील मिश्रा, दिग्विजय, जोगेश्वर, पुष्पांजलि,धर्मेन्द्र एवम् सरोज आदि का विशेष सहयोग रहा।


0 Comments