महराजगंज के जंगल से भटका तेंदुआ घर मे घुसा दहशत में ग्रामीण ।


 


देवदह संवाददाता लक्ष्मीपुर/ महराजगंज ।

लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के जंगल किनारे बसे ग्राम पंचायत पिपरा सोहट के टोला मैरी पिपरी निवासी श्याम सुंदर प्रजापति के मकान मे छिपकर बैठा है तेदुआ मौके पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस सहित एसडीएम नौतनवा मौजूद

बताते चले की लक्ष्मीपुर रेंज के समीप जंगल के किनारे बसे पिपरा सोहट के मैरी पिपरी टोला निवासी श्याम सुंदर प्रजापति के घर में सोमवार की सुबह एक तेंदुआ घुस गया। जहां उसने दो लोगों को घायल भी कर दिया है। तेंदुआ को पकड़ने के लिये वन विभाग के रेंजर लक्ष्मीपुर विनोद तिवारी अपने दल बल के साथ मौके पर मौजूद है। लेकिन खबर लिखे जाने तक देर शांम तक तेंदुआ घर से बाहर नहीं निकला है। पुरी टीम मौके पर डटी हुई है।

इस सन्दर्भ मे एसडीएम नौतनवां प्रमोद कुमार ने बताया की तेदुआ एक दो बार बाहर निकाल लेकिन बाहर लोगो की भीड देखकर वापस घर मे जाकर छिप गया। अन्धेरा होने पर जंगल की तरफ भगाने का प्रयास किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments