अमित यादव ब्यूरो ।
महाराजगंज। जनपद के सिंदुरिया थाना के अंतर्गत ग्राम करमहीं में चिऊटहाँ चौकी के हेड कांस्टेबल अशोक सिंह, श्याम यादव ने गांव के लोगो को पुलिस से जोड़ने के लिए एक वाट्सअप ग्रुप बनवाया। कहा गया कि गांव के लोगों को जोड़ा गया और अपने आस -पास किसी अत्याचार या जुर्म होने पर फोन या वाट्सअप के माध्यम से सुचना दे सकते हैं। हेड कांस्टेबल अशोक सिंह ने कोरोना से बचने के लिए लोगो को समय -समय साबुन से हाथ धोने,सैनिटाइज़र और मास्क का प्रयोग करने,लोगो से उचित दुरी बना कर रहने और कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किये। इस मौके पर गांव के नवनिर्वाचित प्रधान प्रतिनिधि रामबृृृक्ष, समाजसेवी राजेश चौधरी, विजय कुमार मिश्र, राकेश राना, मिथिलेश चौधरी, रामअशीष शर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


0 Comments