देवदह संवाददाता महराजगंज ।
के एम् सी डिजिटल हॉस्पिटल महाराजगंज जब से सरकारी दर पर चिकित्सा सेवा प्रारंभ हुई है तब से जनपद वासियों को सुगम एवं कम खर्च में चिकित्सा सुविधा मिल रही है बता दें चिकित्सा पर खर्चे अधिक होने के कारण लोग लोग सही चिकित्सा नहीं ले पा रहे थे ।जनपद में आम जनमानस का इतना आमदनी नहीं है कि जिससे वह अच्छी चिकित्सा सुविधा ले सकें परंतु जबसे के एम् सी डिजिटल अस्पताल में सरकारी दर पर चिकित्सा सेवा प्रारंभ हुआ है तब से गरीबी रेखा से नीचे के आमजन भी उच्च चिकित्सा सुविधा एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं संस्था के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि के एम् सी हॉस्पिटल जनपद वासियों हेतु समर्पित है सिर्फ सिर्फ चिकित्सा सुविधा ही नहीं उच्च चिकित्सा सुविधा न्यूनतम दर पर उपलब्धता हेतु हम प्रतिबद्ध हैं उन्होंने यह भी बताया कि हॉस्पिटल में न्यूरो चिकित्सा विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ,नाक कान गला रोग विभाग, हृदय रोग विभाग, मेडिसिन रोग विभाग ,जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक विभाग ,नेत्र रोग विभाग, छाती एवं श्वास रोग विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा आम जनमानस को मात्र ₹20 में ओपीडी मुहैया कराया जा रहा है जिससे उच्च चिकित्सा सुविधा आम जनमानस प्राप्त कर पा रहा है ।उन्होंने यह भी कहा कि हमने 25 वर्षों में जनपदवाशियो को देखा है लोग यहां सब कुछ गिरवी रखकर चिकित्सा कराते है वही कोई जेवर और जमीन भेजता है गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु ।अब रुपयों के अभाव में किसी भी परिवार के सदस्यों की जान नहीं जाएगी एवम् हर संभव मदद की जाएगी ।साथ ही गंभीर बीमारियों का इलाज न्यूनतम खर्च में ही के एम् सी अस्पताल में हो जाएगा । अब जनता को गंभीर बीमारियों हेतु अपना सब कुछ दांव पर नहीं लगाना पड़ेगा जिससे मानसिक तनाव और बीमारियों से स्वयं का बचाव हो पाएगा। यदि गरीबी रेखा से नीचे के जीवन यापन करने वाले व्यक्ति को अति गंभीर बीमारी है एवम् धन का अभाव है तो इस दशा में के एम् सी ट्रस्ट उन्हें अतिरिक्त मदद करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को यदि ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी तो के एम् सी अस्पताल उन्हें के एम् सी ट्रस्ट द्वारा निशुल्क ऑक्सीजन मुहैया कराएगी जिससे आमजन को आर्थिक एवम् मानसिक रूप से राहत मिलेगी उन्होंने यह भी बताया कि जून के द्वितीय सप्ताह में ब्लड बैंक शुरू हो जाएगा जिसमें ब्लड एवम् प्लाज्मा आमजन के लिए निशुल्क उपलब्ध होगा।


0 Comments