
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर जनजागरूकता के लिये दर्पण सोसायटी ने वेबिनार कार्यक्रम आयोजित किया।जिसमें महराजगंज के होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत श्रीवास्तव ने कोविड से बचने व एहतियाती उपाय करने की सुझाव दिये।
दर्पण सोसाइटी द्वारा आयोजित वेबिनार में लोगों ने डॉ हेमंत श्रीवास्तव से कोरोना से सम्बंधित कई प्रश्न पूछे। गुफरान अहमद ,दीपक कुमार,मनीष कुमार,विकास रौनियार,फैजान अहमद,मुo आरिफ,संदीप गुप्ता,विकासदीप,जुल्फिकार अहमद सहित अन्य लोगों ने कोविड से बचाव,सुरक्षात्मक दवाओं,खान पान व ब्लैक फंगस से सवाल पूछे,उत्तर में डॉ हेमंत ने कहा कि सबसे लोगों को ज़्यादा तनाव में आने की ज़रूरत नही है।क्योंकि ज़्यादा दिक्कत मानसिक तनाव के कारण हो रहा है।कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिये डबल मास्क लगाएं बेमतलब घर से बाहर न निकले बार बार हाथों को सेनेटाइज या साबुन से धोते है। आहार के रूप में ज़्यादा से ज़्यादा हरी सब्जियों, फल,अंडा व प्रोटीन युक्त भोजन का प्रयोग करें।व होम्योपैथी दवा आर्सेनिक 30 की खुराक प्रातः बासी मुह 6 दिन प्रयोग करें,अगर कोई लक्षण न हो तो दवाओं के प्रयोग से बचे।ब्लैक फंगस के विषय में बताते हुये कहा कि ये रोग अभी तक उन लोगों में मिला है जो कोरोना पॉजिटिव थे व डायबिटीज के भी रोगी थे और उस दौरान ज़्यादा मात्रा में एस्टरॉयड नामक दवा का सेवन किया है।उन में ये लक्षण देखा गया है इस रोग में समय उपचार न मिलना घातक हो सकता है इस लिये जैसे ही लक्षण दिखाई दे तुरन्त चिकित्सक से संपर्क करें।

0 Comments