आई0टी0एम महराजगंज की पहल: जनपद के छात्रों का भविष्य सवारेंगे आई0आई0टी के स्कालर ।


 

देवदह ब्यूरो महराजगंज ।

आई टी एम् ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने जनपद महराजगंज के नौनिहालों का  भविष्य संवारेंगे आई आई टी के स्कॉलर । बता दे अब इंटरमीडिएट एवम् हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं अब आईआईटी के स्कॉलर से भविष्य हेतु मार्गदर्शन पा सकेंगे। आई टी एम् के प्रबंध तंत्र ने दो आई आई टी से शिक्षा प्राप्त प्रोफेसर को निशुल्क मार्गदर्शन हेतु नियुक्त किया है । जिसमे प्रोफेसर डा एस आर पांडेय , आईआईटी खड़गपुर से शोधार्थी रहे है एवम् २२ वर्षों का तकनीकी शिक्षा का  अनुभव रहा है तो वहीं  संतोष कुमार श्रीवास्तव आईआईटी रुड़की से एम् टेक की तकनीकी शिक्षा  प्राप्त किया है एवम् ३५ वर्षों का अनुभव तकनीकी शिक्षा एवम् बाल विकास में रहा है यह भी बता दे संतोष कुमार उत्तर प्रदेश सरकार में बाल विकास एवम् पुस्टा हार विभाग में निदेशक भी रह चुके है। निशुल्क कैरियर काउंसलिंग के पीछे प्रबंध तंत्र का यह लक्ष्य है कि जनपद का कोई भी छात्र का सपना उचित मार्गदर्शन  के बिना अधूरा ना रह जाय।इस मौके पर संस्था के ट्रस्टी विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में जो छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा से बंचित हो जाते थे अब उनको भटकने की जरूरत नहीं है , उच्च शिक्षा में इंजीनियरिग, मेडिकल ,फार्मेसी,नर्सिंग , पैरामेडिकल  आदि पाठयक्रमों की जानकारी ,आई आई टी के एक्स्पर्ट ऑनलाइन या फोन के माध्यम से  प्रत्येक दिन सुबह ९.३० से सायं ५.०० बजे तक देंगे।इसलिए अभिभावक, छात्र , छात्राओ एवम्  जनता से अपील करता हूं कि निसंकोच रूप से  निर्धारित समय में अपने नौनिहालों के भविष्य हेतु मार्गदर्शन  दूरभाष 6399282497 , 9936301044 पर ले सकते  है ।ट्रस्टी ने यह भी कहा कि  अब तराई के इस जनपद में कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से बांचित नहीं रहेगा, जब एक गरीब परिवार का छात्र या छात्रा इंजिनियर , फार्मासिस्ट,डॉक्टर , नर्स, पैरामेडिक्स बनेगा तो घर का ही नहीं  समाज का विकाश होगा एवम् निश्चित तौर पर आर्थिक रूप से भी स्थिति सुद्रिण होगी तभी संस्था का प्रयास सार्थक होगा ।

Post a Comment

0 Comments