देवदह संवाददाता बृजमनगंज ।
ग्रामसभा कुशहां में ग्राम प्रधान ने पूरे गांव में कराया सेनेटाइज कार्य ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामकेश यादव ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बृजमनगंज ब्लॉक के ग्रामसभा कुशहां में अपने द्वारा पूरे ग्राम सभा के घर,गली मोहल्ले और नाली में सेनेटाइजिंग का काम कराया जिसकी पूरे गांव के लोग तारीफ कर रहे हैं ।
ग्राम प्रधान रामकेश यादव ने अपने ग्राम वासियों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक भी किया ग्रामीणों से कोरोना महामारी को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की इस कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क को सही तरीके से पहने और घर से बाहर ना निकले और कोरोना संक्रमण से बचाव की जो भी गाइडलाइन है। उसका पालन कर हमें शासन प्रशासन का सहयोग करना चाहिए दो गज दूरी मास्क है जरूरी।
ग्राम प्रधान रामकेश यादव स्वयं सफाई कर्मियो के साथ उपस्थित होकर घर घर जाकर सेनेटाइजर करवाया गया तथा नालियों में विलीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया । इस दौरान ग्रामवासियों के साथ साथ सफाई कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।






0 Comments