महराजगंज कोरोना अपडेट: सैंपलिंग,वैक्सीनेशन,सेनेटाइजेशन,कांटेक्ट ट्रेसिंग पर दे विशेष ध्यान-जिलाधिकारी ।


 

हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

 कोविड 19 की बैठक करते जिलाधिकारी ।

 महराजगंज ,जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा जनपद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम व एन्टीजन सैम्पलिंग को बढायें जाने हेतु स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कैम्प कार्यालय में बैठक की गयी ।

                                     विज्ञापन

बैठक में सैम्पलिंग,कान्टेटिंगबेस,वैक्सीनेशन,आर आर टी/रिस्पांश टीम व सेनेटाइजेशन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय । शिथिलता ही रोगो को दावत देने जैसा है । अधिक से अधिक सैम्पलिंग टीमें सैम्पल लें जिससे संक्रमित ब्यक्तियों को पता लगाया जा सके । जितना अधिक सैम्पलिंग होगी उतना ही इस रोग को नियत्रंण में आसानी होगी । अपर सी एम ओ के प्रति नाराजगी ब्यक्त करते  हुए निर्देश दिया कि आर आर टी/ रिस्पांश टीमें दवा किट वितरण व संक्रमित मरीजो की सूचना संकलित तथा देखभाल में लापरवाही कर रही है  । उन्होने कहा कि लापरवही करने वाले टीम को चिन्हित करें,जिससे कार्यवाही सुनिश्चित हो सके । कोरोना सैम्पलिंग में पाजिटिव व निगेटिन की सूची अलग अलग बनाये तथा कम्प्यूटर व पोर्टल पर दर्ज कराये । ब्लाक घुघुली,धानी,फरेन्दा,परतावल तथा पनियरा में कान्टेटिंग बेस मेंं भी बहुत कम है । 

बैठक में अपर जिलाधिकारी कुन्ज बिहारी अग्रवाल,ज्वाइन्ट मजिस्टेट सदर साई तेजा सिलम,अपर एसडीएम अविनाश कुमार,अपर सीएमओ डा0राकेश  कुमार, डा0ए0वी0त्रिपाठी,नीरज सिंह सहित अन्य डा0 भी उपस्थित रहें ।


Post a Comment

0 Comments