सराहनीय फैसला:महराजगंज में अब चौराहा व बाजारों में कैम्प लगाकर लगेगा वैक्सीन,पढ़े पूरी खबर ।



 


हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

 कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में कोविड 19 की बैठक करते जिलाधिकारी ।

 महराजगंज 21 मई 2021,जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों से कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में कोविड 19 कोरोना के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु बैठक की गयी । बैठक में कोविड एल-2 हास्पिटल में भर्ती मरीजों के प्रति मेहनत एवं लगन की आवश्यकता पर जोर दिया गया । जनपद में वैक्सीनेशन की ब्यवस्था पर सन्तोष जाहिर करते हुए सी0एम0ओ0 को निर्देश दिया कि बाजारों एवं भीड भाड वाले चौराहो पर भी कैम्प के माध्यम से वैक्सीनेशन/टीकाकरण कराया जाय ।

जिलाधिकारी ने जनपद के 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सीटीजन ब्यक्ति व सामान्य नागरिक नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रो से अपील किया है कि अपना रजिस्टेशन कामन सर्विस सेन्टर/ जन सेवा केन्द्र से निःशुल्क कराकर टीकाकरण करायें ।

जिलाधिकारी ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले ब्यक्तियों की जन सुविधा हेतु वैक्सीन/टीकाकरण के रजिस्टेशन अपने नजदीकी कांमन सर्विस सेन्टर/जन सेवा केन्द्र पर जाकर निःशुल्क रजिस्टेशन कराये और नजदीकी हास्पीटल व चौराहो या बाजार में लगने वाले कैम्प पर टीकाकरण करायें ।

उन्होने डीपीआर ओ को निर्देश जारी करने के लिए कहा कि चौराहो या बाजारों से नजदीक ग्राम पंचायत प्राधानों से गांव में लाउण्ड स्पीकर या अन्य माध्यम से सूचना प्रसारित किया जाय कि टीकाकरण हेतु जनसेवा केन्द्रो से अपना रजिस्टेशन निःशुल्क कराकर कोरोना टीकाकरण करायें ।

कांमन सर्विस सेन्टर/जन सेवा केन्द्रों पर नागरिकों की जन सुविधा हेतु निःशुल्क रजिस्टेशन कराने के लिए Cowin पोर्टल Www.cowin.gov.in पर रजिस्टेशन कराना अनिवार्य होता है । कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण के लिए आम नागरिकों की सुविधा हेतु निःशुल्क की ब्यवस्था उपलब्ध कराई गयी है । इस सम्बन्ध में डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर्स तथा विलेज लेवल इन्टर प्रेन्योर्स को भी निर्देश जारी किया जा चुका है । यू0पी0 में लगभग 93 हजार कामन सर्विस सेन्टर/जन सेवा केन्द्र है । आम नागरिको को कोरोना से बचाव हेतु इस सुविधा हेतु आदेश जारी किया जा चुका है । यह सुविधा तकनीकि अज्ञानता की जानकारी तथा रजिस्टेशन नही होने के कारण कोई ब्यक्ति टीकाकरण से बंचित न रहे । जीवन जीना सबकी हितकारी है और जीने के लिए वैक्सीनेशन ।

सभी पंजीकरण करायें व टीका लगवायें,वैक्सीन/टीका उपलब्ध है । 

बैठक में सी0एम0ओ0डा0अशोक कुमार

 श्रीवास्तव,अपर एसडीएम अविनाश कुमार,सीएम एस डा0 ए0के0राय,अपर सीएम ओ डा0राकेश कुमार,डा0आइ0ए0अन्सारी,डा0ए0बी0त्रिपाठी,डा0विकास यादव,नीरज,सिंह,नागेन्द्र,अनिल तोमर उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments