देवदह ब्यूरो महराजगंज।
कोरोना आपदा के बीच महराजगंज के इकलौते कोविड एल-टू हास्पिटल केएमएसी डिजिटल हास्पिटल कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी बना है। मरीजों के इलाज की व्यवस्था की प्रशासन ने सराहना की है। 140 ऑक्सीजन सिलेंडर व 25 कंसंट्रेटर के जरिए हास्पिटल के डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ गंभीर मरीजों की जान बचा रहे हैं। जिले में आए कोविड के नोडल अधिकारी राजन शुक्ला व डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने हास्पिटल का दौरा कर इलाज के संसाधनों व व्यवस्था पर संतोष जताया।
हास्पिटल के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने बताया कि 140 ऑक्सीजन सिलेंटर व 25 कंसंट्रेटर की व्यवस्था हास्पिटल की ओर से है। डॉक्टरों व तकनीशियनों की पूरी टीम 24 घंटे लगी है। बताया कि नोडल अधिकारी-अपर मुख्य सचिव राजन शुक्ला ने हास्पिटल का निरीक्षण किया। मरीजों के इलाज की व्यवस्था को बारीकी से देखा। निजी क्षेत्र के हास्पिटल में सरकारी दर पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की सराहना की। चेयरमैन ने बताया कि इस अस्पताल का उद्देश्य आम जनता को सरकारी दर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। अस्पताल की अत्याधुनिक स्वास्थ सुविधाओं में आईसीयू, एनआईसीयू ,आईसीयू, वेंटिलेटर, डायलिसिस, माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, एमआरआई, सोनोग्राफी, मैमोग्राफी एवं फिजियोथैरेपी, पुनर्वास, इमरजेंसी, पैथालॉजी आदि सुविधाएं सुपर स्पेशियलिटी के साथ अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध है। इस कोराना काल में कोविड एल-टू का हास्पिटल होते हुए भी नान कोविड ओपीडी, आईपीडी क्रिटिकल केयर, इमरजेंसी की सुविधाएं मरीजों को दी जा रही हैं।


0 Comments