गुड न्यूज़: केएम्सी हॉस्पिटल में सफल हुआ मुंह के कैंसर का ऑपरेशन ।



 

देवदह संवाददाता महराजगंज ।


केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल चिकित्सा के क्षेत्र में नित नए आयाम को अंजाम दे रहा है तंबाकू दिवस के अवसर पर मुख कैंसर रोग विभाग ने अभूतपूर्व सफलता हासिल किया है बता दें फरेंदा निवासी अजय( बदला हुआ नाम) मुख कैंसर से 5 वर्षों से पीड़ित थे जिनके जबड़े व गले में कैंसर फैल चुका था जिसका 5 घंटे सघन ऑपरेशन चला और ऑपरेशन के दौरान जबड़े का हिस्सा व गले का गांठ को निकालना पड़ा साथ ही चेहरे को सही करने हेतु प्लास्टिक सर्जरी भी की गई । इस मुख कैंसर ऑपरेशन में मुख कैंसर विशेषज्ञों में मुख कैंसर सर्जन डॉ अमित सिंह चंदेल,  एनेस्थेटिक डॉक्टर अरुण सिंह व सहायक टेक्नीशियन रीना , अरविंद, दीपा आदि शामिल रहे ।टीम के संयोजक मुख कैंसर सर्जन डॉ अमित सिंह चंदेल ने बताया कि मुख कैंसर के अधिकतम संख्या का कारण तंबाकू, सिगरेट ,पान मसाला होता है। मुंह कैंसर से भारत में प्रत्येक दिन लगभग 2500/ मौतें होती हैं यदि सही समय एवं उचित इलाज मरीज को मिल जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती हैl  अगर किसी व्यक्ति के मुंह में घाव, छाला है, जो 5 हफ्तों से अधिक दिनों से ठीक नहीं हुआ  है तो इसे सामान्य ना लें एवं तुरंत मुख कैंसर रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर परामर्श लेवे।  इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब मुख कैंसर के रोगियों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा अब उनका इलाज इसी जनपद के के एम् सी  हॉस्पिटल में हो जाएगा। गोरखपुर लखनऊ, बनारस जाने की जरूरत नहीं है के एम् सी में मुख कैंसर सर्जरी की टीम किसी तरह के मुख कैंसर की सर्जरी को करेगी जो जनपद के लिए बहुत ही गर्व की बात है । उन्होंने जनता से अपील किया की इस महामारी में तम्बाकू , पान मसाला , व सिगरेट का सेवन ना करे जिससे परिवार आर्थिक एवम् मानसिक दशा मजबूत हो सके।

Post a Comment

0 Comments