आज जनपद महराजगंज आएंगे सिंचाई मंत्री रोहिन नदी के जर्दी–डोमरा बांध का करेंगे निरीक्षण ।


 


देवदह ब्यूरो महराजगंज ।

महराजगंज : उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति ( सिंचाई एवं जल संसाधन , बाढ़ नियंत्रण , लघु सिंचाई , नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ) महेन्द्र सिंह आज दिन शुक्रवार को बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए महाराजगंज जिले का दौरा करेंगे ।


प्रशासन ने इसके लिए  उनका मिनट – टू मिनट शेड्यूल जारी कर दिया है ।जलशक्ति मंत्री के इस निरीक्षण कार्यक्रम के निर्धारित होते ही   प्रशासन व सिंचाई महकमा में हड़कंप मच गया है । व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए गुरूवार को अफसरों की गाड़ियां दौड़ती रहीं ।


सूचना विभाग से जारी शेड्यूल के मुताबिक सिंचाई मंत्री सिद्धार्थनगर जनपद से शुक्रवार को 11.40 बजे फरेंदा लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे । दोपहर 12.25 बजे पनियरा क्षेत्र में रोहिन नदी के डोमरा – जर्दी बांध पर रेगुलेटर निर्माण , स्लोप पिचिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे । इसके अलावा वह डोमरा रिंग बांध के लांचिंग एप्रन निर्माण कार्य का भी मुआयना करेंगे । अपराह्न दो बजे सिंचाई मंत्री चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह महराजगंज पहुंचेंगे ।


दोपहर बाद 3.50 बजे बड़ी गंडक नदी के दाये तट पर स्थित नारायणी – छितौनी तटबंध पर पॉवर स्कैप के एजक्रेटिंग एवं परक्यूपाइन के कार्य का स्थलीय निरीक्षण का भी कार्यक्रम निर्धारित है , लेकिन नेपाल में पूर्णलॉकडाउन के चलते सिंचाई मंत्री का एनसी बांध के निरीक्षण का कार्यक्रम स्थगित हो सकता है । सायं साढ़े चार बजे वह निचलौल निरीक्षण भवन पहुंचेंगे । निचलौल से गोरखपुर जाते समय सिंचाई मंत्री 5.20 बजे खेखड़ा नाला , हिरना नाला व चिलुआ नाला की सफाई कार्य का निरीक्षण करेंगे । जनपद में निरीक्षण के बाद पौने आठ बजे वह गोरखपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे।


Post a Comment

0 Comments