देवदह संवाददाता महराजगंज ।
आज दिनांक 4.6.2021 को पूर्व सूचना के आधार पर नूरी मस्जिद मदरसा जामिया रिजीविया नुरूल उलूम महराजगंज में कोरोंना जाँच व टीकाकरण हेतु मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ पेशे इमाम जनाब मैनुद्दीन की अध्यक्षता में मीटिंग हुई l जिसमे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री भागवत सिंह ने इस मदरसा के उपस्थित सभी मौलाना व हाफ़िज़ लोगों से चर्चा करते हुए कोरोंना के बारे मे बिस्तार से बताया की यह एक ख़तरनाक वायरस से फैलने वाली बीमारी है जो शरीर के सुरक्षा तंत्र को कमज़ोर कर देती है lइसका अभी तक दुनिया में कोई सफल इलाज नहीं है सिर्फ़ लक्षण के हिसाब से उपचार किया जा रहा है l ज़िला प्रतिरक्षण अधिकारी व नोडल अधिकारी कोरोंना डॉ आईoएo अंसारी ने कहा कि इसमें जरूरी है की लक्षण दिखते ही जैसे सर्दी ,जुखाम ,बुखार ,स्वाद ना पता चलना ,गंध ना पता चलना ,ज्यादे थकान लगना,अचानक दस्त आना आदि हो तो तुरंत कोरोंना की जाँच करा लेना चाहिए और यदि रिपोर्ट positive आती है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह से कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रस्तावित दवा कीं पूरी खुराक लेना चाहिए व मास्क का प्रयोग घर में या बाहर निकलते वक़्त अवस्य करना चाहिए व समय समय पर साबुन से हाँथ धोते रहना चाहिए तथा सेनिटाईज़र का प्रयोग करते रहना चाहिए ll unicef के DMC अनिल तोमर ने कहा कि इस बीमारी की गम्भीरता से बचने का एक मात्र उपाय कोविड का टीका लगवाना ही है unicef की BMC शलिनी त्रिपाठी ने पेशे इमाम श्री मैनुद्दीन साहब व मोहम्मद असलम खा साहब से अपील किया कि मुस्लिम समाज में आप लोगों की स्वीकार्यता अधिक है इसलिएआप लोग जब अपील करेंगे तो लोग ज्यादे से ज्यादे संख्या में समय से जाँच भी कराएँगे व टीका भी लगवाएँगे जिससे इस बीमारी से हम समाज को बचा पाएँगे l इस पर पेशे इमाम ने मस्जिदों से लोगों को जाँच करवाने व टीका लगवाने हेतु अपील किया lबैठक में डॉ जैनुल अबीडीन,सैफुदोजा,,असलम खान,सिरजुदीन,निसारउल्लाह ख़ान,उस्मान,अहमद सईद आदि उपस्थित रहे l


0 Comments