देवदह संवाददाता महराजगंज ।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक-02 अक्टूबर, 2021 से 14 नवम्बर, 2021 तक ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्र्तगत विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रमों का आयेाजन किया जाना है जिसके अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री जय प्रकाश तिवारी के आदेशानुसार सुश्री श्वेता सोनी, सिविल जज, जू0डि0, महराजगंज की अध्यक्षता में आज दिनांक-11.10.2021 को ‘‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’’ के अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज, महराजगंज में अपरान्ह 02ः00 बजे से बालिकाओं एवं बच्चों के अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी दिये जाने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल जज, जू0डि0 द्वारा उपस्थित छात्राओं से कहा गया कि बालिका दिवस 2012 से लगातार मनाया जा रहा है संविधान में आपको बराबरी का अधिकार प्राप्त है महिलायें भी हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं बस आपको अपनी सोच बदलनी है लडकियाॅ किसी से कम नही होती हैं आपको अपना अधिकार तभी प्राप्त हो सकता है जब आप शिक्षित होंगी, शिक्षा ही आपको शक्तिशाली बना सकता है। शिक्षा के माध्यम से आप आगे बढ सकती हैं इसलिये आपको मन लगाकर पढने की आवश्यकता है उन्होने यह भी कहा कि यदि आपको किसी तरह की विधिक सहायता की आवश्यकता पडेगी तो हम उसके लिये तत्पर्य रहंेगे तथा उन्होने महिलाओं से सम्बन्धित अन्य कानूनों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी दी।
महिला अधिवक्ता गंगा प्रजापति द्वारा कहा गया कि आप लोग मन लगाकर खूब पढो और अपनी बात कहने में कभी किचकिचाओ मत। यदि आपके साथ कहीं भी कोई गलत बात होती है तो आप उसे अपने माता-पिता को अवष्य बताओ। चूप रहने से समस्या बढ जाती है और बाद में उसकापरिणाम बहुत बुरा हो जाता है। इसलिये कभी भी कोई गलत बात छुपाओ नही उसे अपने टीचर अथवा अपने अभिभावक से अवष्य बताइये। डा0 निशा गुप्ता द्वारा कहा गया कि मुझे इस कार्यक्रम में आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है लडकिया पढाई करे और आगे बढे। आज की लडकिया हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और किसी से भी कम नही है। डा0 शालिनी वर्मा द्वारा कहा गया कि मेडिको लीगल के सम्बन्ध में बताया गया और कहा गया कि आप अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती है आप किसी से डरे नही पढाई खूब मन लगाकर करे और आगे बढे। विद्यालय की अध्यापिका सुनीता ने कहा कि लडकियो को अपनी पढाई पर ध्यान देना चाहिये शिक्षा से ही वे आगे बढ सकती हैं अध्यापिका प्रकाशिनी ने कहा कि लडकियाॅ सभी क्षेत्रों मे आगे है चाहे वह खेल हो या पढाई । वे सभी चीजो में बढ चढकर हिस्सा लेती है और देश का नाम रोशन कर रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सिविल जज महोदया द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती प्रतिमा को पुश्प अर्पित करके किया गया। विद्यालय की बालिकायें खुशबु चौधरी, आचल, सन्ध्या, तमीरून सरस्वती बन्दना गाया गया था प्रियंका भारती द्वारा स्वागत गीत गाया गया तथा पिंकी व चंचल द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर अपने विचार रखे गये। प्रिया मद्धेशिया द्वारा गीत के माध्यम से बेटियों की व्यथा पर अपने बात रखे गये। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दमयन्ती यादव द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उन्होने कहा कि बच्चियों को पढाई के प्रति जागरूक होना पडेगा, बहुत सारी बच्चियाॅ गरीबी के कारण स्कूल नही जा पाती हैं उनके लिये भी हमें कुछ करना पडेगा।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता उमेश तिवारी द्वारा किया गया और अन्त में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महराजगंज द्वारा विधिक जानकारियों से सम्बन्धित छपवाये गये पम्पलेट्स तथा सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का समुचित मात्रा में वितरण किया गया।
0 Comments