महराजगंज: तीन निरीक्षक और तीन उ0निरीक्षक हुए इधर से उधर, कोठीभार के थानेदार बने अमरजीत यादव।


 

देवदह ब्यूरो महराजगंज।

महाराजगंज। पुलिस पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन निरीक्षक और तीन उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है, जिसमें निरीक्षक रामचंद्र राम को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक नौतनवा, निरीक्षक अमरजीत यादव को प्रभारी क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक कोठीभार, निरीक्षक शिव मनोहर यादव को प्रभारी निरीक्षक नौतनवा से अतिरिक्त निरीक्षक थाना कोठीभार, उप निरीक्षक धनंजय सिंह को थाना कोल्हुई से थानाध्यक्ष बरगदवा, उप निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को व0उ0नि0 थाना पनियरा से थानाध्यक्ष सोहगीबरवा व उप निरीक्षक राजीव तिवारी को पुलिस लाइन से थाना कोल्हुई पर तैनाती की गई है।

Post a Comment

0 Comments