सिसवा: घर जा रही वृद्ध महिला को बछड़े ने उठा कर फेंका, महिला घायल।


 मुकेश देवदह संवाददाता।

सिसवा: घर जा रही वृद्ध महिला को बछड़े ने उठा कर फेंका, महिला घायल

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के मुख्य सड़क पर अमर पुरवा तिराहे के समीप आज दिन में लगभग 11 बजे सड़क से गुजर रही 80 वर्षीय महिला मोतीजून निशा को बछड़े ने उठा कर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गयी।

      घायल मोतीजून निशा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, सिर व पैर सहित कई जगह चोट लगे थे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ईलाज हुआ फिर परिजन घर ले गये, घायल वृद्ध महिला मीरशिकारी मुहल्ले की बतायी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments