दिव्यांश देवदह संवाददाता।
सेवा सप्ताह के पहले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं नें रक्तदान किया
महाराजगज । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 14 सितंबर से 20 सितंबर तक भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सेवा सप्ताह के रूप मना रही है । इस अवसर परआज भारतीय जनता युवा मोर्चा महराजगंज की टीम द्वारा रक्त दान प्लाज़्मा दान शिविर का आयोजन जिला संयुक्त चिकित्सालय पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी ने देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया । हमारे प्रधानमंत्री जो राष्ट्र की सेवा में अनवरत कार्य कर रहे है। उनका लक्ष्य है कि गांव गरीब किसान का उत्थान होगा, तभी राष्ट्र प्रगति कर सकता है। इसलिए उन्होंने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के संकल्प के साथ कार्य कर रहे है। सेवा सप्ताह इसलिए मनाया जा रहा है कि जिसने ऊना जीवन ही देश सेवा मर समर्पित कर दिया उसके जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के माध्यम से लोगो की सेवा ,स्वच्छता, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु होने की कामना करेंगे। इस दौरान
भाजपा जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास , नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।। जिला उपाध्यक्ष गोविंद जयसवाल प्रमोद चौरसिया श्यामलन विश्वकर्मा जिला मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव श्री राम शाही, गौरव जयसवाल संतोष गुप्ता मंडल शिव भूषण चौबे मंडलअध्यक्ष श्याम मोहन चौधरी ,अश्वनी सिंह सित जायसवाल, आदित्य कुमार बादल, कार्तिकेय मिश्रा, मंडल महामंत्री धीरज पांडे पंकज चौबे सुधांशु पटेल, अनूप गुप्ता, उमेश प्रजापति, राजेश सिंह अमित कनौजिया उपेंद्र गुप्ता आदि दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
0 Comments