खुशखबरी: कोरोना से जंग जीतकर 10 मरीज़ हुए केएमसी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज ।


 


देवदह ब्यूरो महराजगंज ।

 कोरोना संक्रमण काल में के एम् सी  डिजिटल हॉस्पिटल के इलाज से   कई मरीजों ने जीती कोरोना की जंग, बता दें इस कोरोना संक्रमण के दौरान निचलौल के हरदी गांव के निवासी कृष्ण प्रवीण पटेल कोरोना से संक्रमित पाए गए जो एक हफ्ते में कोरोना की जंग से जूझते रहे और अंत में कोरोना की जंग जीती और डिस्चार्ज हुए। इसी तरह कोलही के व्यवसाई  नदीम अहमद , केसरी बेगम, यूसरा बेग़म, मारिया बेगम ,जो एक ही परिवार के थे और एक साथ संक्रमित हुए थे इन्होंने भी हिम्मत नहीं हारी और कोरोना से जंग जीता बता दें   इन सब का मनोबल इनके परिवार वालों ने ऊंचा किया रहा जिससे इलाज व उत्साह से दिन पर दिन हालत में सुधार होता गया और अंततः रिपोर्ट नेगेटिव हुई ।नदीम अहमद  बताते हैं कि  जब मेरा रिपोर्ट पॉजिटिव आया,  मैं घबरा गया था  , उसके बाद  जब बेटी  ,बहू  और पत्नी  और भतीजा  सब पॉजिटिव हो गए और मैं और  भी घबरा गया था  लेकिन  मेरा बेटा सहबाज अहमद जो इंजीनियरिंग कॉलेज में  प्रवक्ता है उसने ढाढस दिया , हम सब के सब वो भी एडमिट होकर सेवा किया , संक्रमण में समय से बेहतर चिकित्सा सुविधा  और  उत्साह रखने से संक्रमण जल्दी खत्म हो गया ।  1 हफ्ते के बाद हम लोग नेगेटिव  हो गए और बड़े ही  खुशी के साथ घर वापस आए । कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है अगर हम सतर्क हैं,  तो करो ना का जंग जीत सकते हैं। कोल्हुही  के ही कमरुज्जमा जो एक व्यवसाई हैं जो संक्रमित पाए गए और बाद में संक्रमण नेगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गए। अस्पताल के क्रिटिकल केयर एवम् कोवीड विशेषज्ञ डॉ रफीक ने बताया कि संक्रमण क़ाल में घबराने की जरूरत नहीं है, सतर्क रहे ,सावधानी से रहे, पेट खाली ना रखे, भाप का सेवन एवम् गरम पानी का सेवन लगातार करते रहे। लक्षण आने पर चिकित्सक के सलाह पर तुरंत आइसोलेट हो जाए।

Post a Comment

0 Comments