महराजगंज पुलिस अधीक्षक की अनोखी पहल अब व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे ही पहुचाए अपनी शिकायत ।


 


हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

 कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए महाराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है. कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एसपी प्रदीप गुप्ता ने फोन पर ही शिकायत दर्ज कराने का नया फार्मूला निकाल लिया है. अब लोगों को शिकायत करने के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा. घर बैठे ही उनकी शिकायतें फोन के माध्यम से ही सीधे एसपी तक पहुंच जाएंगी. जिसकी मॉनेटरिंग खुद पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं और शिकायतकर्ता को फौरन घर बैठे ही समस्या का हल निकल जा रहा है.

 इस नम्बर पर अपने  शिकायत को कर सकते हैं व्हाट्सएप ।

जिले में कोरोना संक्रमण के बीच जनता को जरूरी मदद उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है. जिसका फोन नंबर 9454402465 है, इस नंबर पर जिले के लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

घर बैठे ही दर्ज करा सकते है शिकायत 

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी बहुत तेजी से फैल रही है. इससे बचने के लिए उपलब्ध कराए गए नंबर पर अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन 10 बजे से 2 बजे तक लोग अपनी शिकायतें पत्र/ या वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं. जनता के प्रार्थना पत्रों का वह स्वयं संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे.

पुलिस अधीक्षक के इस पहल की जमकर हो रही  है  

कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के इस पहल का लोग तारीफ भी कर रहे हैं. वहीं, जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए इस तरह की पहल से संक्रमण पर रोक भी लगेगी. घर बैठे ही लोग कोरोना संक्रमण से बचते हुए अपनी समस्याओं का समाधान भी करा सकेंगे.

Post a Comment

0 Comments