महराजगंज में कोरोना का कहर जारी, टूट गए सारे रिकॉर्ड आज मिले 801 नए कोरोना मरीज ।


 



हेमन्त/के एम पटेल देवदह संवाददाता ।

कोरोना कहर जारी आज महराजगंज जिले में  801 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले


महराजगंज जिले में आज दिनांक 13 मई 2021 को कोरोना के 801 मरीज पाये गये हैं । महराजगंज जिले में अब तक का सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस रहा है । सरकार ने लॉकडाउन  तो लगाया है लेकिन इसके बावजूद भी लोग ज्यादा सतर्कता नहीं बरत रहे हैं और कुछ लोग रोड पर निकल रहे हैं। जिले में हुए टेस्ट जो अब तक पेंडिंग में पड़े थे उनकी जांच रिपोर्ट आई है और कोरोना पॉजिटिव केस मिलना जारी है। बहुत जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलना चाहिए व सरकार के गाइड लाइन का पालन गंभीरता से करना होगा ।

महराजगंज 13 मई 2021,जनपद में 801 मिले कोरोना संक्रमित ।

जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोविड 19 कोरोना संक्रमण दुसरे फेस में बहुत ही खतरनाक व भयावह है ऐसे में कोरोना सैम्पलिंग एण्टीजन व आरटीपीसीआर की 3320 ब्यक्तियों की जाच में 801 ब्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाये गये । जनपद  में कुल पाजिटिव केस 110264 है । वर्तमान समय में 2193 मरीज एक्टिव केस है । स्वस्थ हुए ब्यक्तियों की संख्या 8963 एंव होम आइसोलेशन में 7674  तथा वर्तमान में 2014 ब्यक्ति होम आईसोलेशन में  है । कोरोना से 108 संक्रमित ब्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । आज विभिन्न हास्पीटलों में कोरोना संक्रमित 12 मरीज भर्ती किये गये । 

जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने जनपद वासियों से अपील किया है कि बिना कार्य के बाजार हाट में नही जाये । फेस कभर मास्क लगायें व सोशलडिस्टेशिगं का पालन  करें ।कोरोना से बचाव में फेस कभर मास्क लगाना व सोशल डिस्टेशिंग ही उपाय है साथ में सेनेटाइजर का प्रयोग व साबून से हाथ को साफ रखना बहुत ही जरूरी है ।

Post a Comment

0 Comments