देवदह ब्यूरो ।
के एम् सी अस्पताल में मनाया गया नर्सिंग दिवस
शहर के के एम् सी डिजिटल हॉस्पिटल में नर्सिंग दिवस मना कर नर्सिंग सेवा दे रहे नर्सो का उत्साह बढ़ाया गया। बता दे इस संक्रमण काल में संक्रमित मरीजों का देखभाल , चिकित्सकीय केयर बड़ा ही अभूतपूर्व सेवा है इस अवसर पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने केक काटकर नर्सेज के प्रणेता मदर टरेसा को याद किया। उनके द्वारा किया गया मानव सेवा एवम् मानवता प्रेम को भुलाया नहीं जा सकता है , इस अवसर पर नर्सिंग अधीक्षक सरिता आर नायर ने कहा कि मरीजो का सेवा ही प्रथम लक्ष्य है चाहे मरीज कैसा भी हो , बिना भेद भाव के सबको सेवा देना हमारा कर्तव्य है, कोराना वार्ड में अधिकांश मरीज कोराना की जंग जीत कर घर जा रहे है इसके पीछे सिर्फ तन्मयता से किया गया नर्सिंग सेवा है । कोराना वार्ड के नर्स कृष्णा एवम् आयुष्मान ने कहा कि इस संक्रमण काल में जितना मरीजों का मदद किया जाना चाहिए उतना हम सब कर रहे है , उन्होंने आम जनता से यह भी गुजारिश किया कि किसी के मदद करने में पीछे ना रहे , मौत सामने हो और किसी की सेवा से जान बच जाय इससे बड़ा कोई पूजा नहीं है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ शमशुल हक ने कहा कि संक्रमण कल में भेदभाव ना करे, घबराए नहीं, हिम्मत से ही कोरान्ना से जंग जीती जा सकती है । वहीं अस्पताल के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी अस्पताल की रीड की हड्डी नर्सिंग परिवार होती है इनके सेवा एवम् समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता है, इस अवसर पर चिकित्सा प्रमुख डॉ रफीक ने कहा कि के एम् सी अस्पताल मानव सेवा है समर्पित है , इस कोराना काल में भी आम जन हेतु ओपीडी , आई पी डी , की सेवा अनवरत सरकारी दर पर प्रारंभ है जिसका स्वास्थ्य लाभ जनता को मिल रहा है। हम सभी निश्चित तौर पर मानव सेवा हेतु ही अपने अपने कर्मो के साथ आए है जिसे बिना हिच के लोगों के स्वास्थ्य सेवा लगाना चाहिए। इस अवसर पर राम लखन, जितेंद्र, पीयूष,के पी वर्मा, विकाश, महिमा , पूनम व अन्य मौजूद रहे।


0 Comments