देवदह संवाददाता महराजगंज ।
आज दिनांक 0 4/06/2021 को जनपद महाराजगंज में माननीय मुख्यमंत्री जी की अति महत्वपूर्ण योजना उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अनुश्रवण हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई सभागार में जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा सदस्यगण एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, के कार्मिक उपस्थित हुए बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के संबंध में प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी गाइडलाइन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कोविड- 19 संक्रमण महामारी से प्रभावित परिवारों के निराश्रित बच्चों के आवेदन तैयार कराने का निर्देश दिया गया जिससे जनपद के समस्त कोविड-19 से प्रभावित परिवारों के निराश्रित बच्चों को माननीय मुख्यमंत्री जी की अति महत्वपूर्ण योजना का लाभ जल्द से जल्द दिलाया जा सके...... इस मौके पर विधि सह परिवीक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव,संरक्षण अधिकारी जकी अहमद व परामर्शदाता सुबोध यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।



0 Comments