पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आई टी एम् में आयोजित हुई पर्यावरण गोष्टी
आई टी एम् ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन चेहरी महाराजगंज में में पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर एक पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गोष्ठी में शामिल हुए। इस गोष्ठी में पर्यावरण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई संस्था के निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर एस आर पांडेय ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह शरीर को भोजन और पानी की आवश्यकता होती है उसी तरह इस पृथ्वी को इस वातावरण को स्वस्थ रखने के लिए पेड़ पौधों की जरूरत होती है जिससे पृथ्वी पर हरियाली ,नमी एवं शुद्ध हवा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया शिक्षित होना अलग बात है लेकिन पर्यावरण का साथी होना बहुत ही महत्वपूर्ण है और हमें पर्यावरण से मित्रवत होकर इस वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वस्थ बनाने में हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि अक्सीजन पौधों से उत्सर्जित होता है तथा कार्बन डाइऑक्साइड जो कल कारखानों से निकलते हैं उसको पेड़ पौधे बड़ी ही सुगमता से अवशोषित कर लेते हैं जिससे कि हमारा वातावरण वायुमंडल स्वच्छ हो जाता है जिस तरह कपड़े को धोने के लिए साबुन की आवश्यकता होती है उसी तरीके से वातावरण को निर्मल करने के लिए पेड़ पौधों की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा कि हम सभी संकल्पित है कि जो भी संगोष्ठी में मौजूद हैं वह लोग प्रति घर 1० पेड़ लगाने का संकल्पित है और जो पर्यावरण की योजना बनी है इस योजना के अंतर्गत हम पर्यावरण मित्र का कार्य करेंगे , पर्यावरण का कार्य तकनीकी शिक्षा, चिकित्सकीय शिक्षा एवं चिकित्सा के साथ-साथ बहुत ही महत्वपूर्ण है ।पर्यावरण का मित्र होना, पर्यावरण का सहयोग करने से हम स्वस्थ होंगे, हमारा समाज स्वस्थ होगा ,हमारी आने वाली पीढ़ी स्वस्थ होगी। आज का लगाया हुआ पेड़ हमारे अगली पीढ़ी को पर्यावरण रूपी शिक्षित करेगा। जो यह महामारी आ चल रही हैं उससे बचाव हो सकेगा ।उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण से संबंधित हमारी संस्था उच्च स्तर पर वृक्षारोपण की जन जागरूकता करेगी और उन्होंने आई टी एम् में पढ़ रहे सभी छात्रों से अपील भी किया कि एक एक पेड़ आई टी एम् के नाम लगाना है । इस अवसर पर पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डी के सिंह, फार्मेसी के प्राचार्य डॉ मनीष, डॉ देव ने भी अपने अपने विचार रखे। गोष्टी में विनोद श्रीवास्तव , विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह ,वार्ष्णेय पटेल , विग्नेश जी पटेल ,रघुनाथ, आदि लोगों ने सहयोग किया।


0 Comments