महराजगंज: मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत कल जनपद की महिलाओं से रूबरू होंगे जिलाधिकारी ।


 

हेमन्त कुमार संवाददाता महराजगंज ।

महराजगंज, 8 अगस्त 2021, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद की महिलाएं  दिनांक 9/08/21 को अपराह्न 1:00 से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार से सीधे रूबरू होकर 'हक की बात जिलाधिकारी के साथ' करेंगी।

           यौन हिंसा दहेज हिंसा घरेलू हिंसा लैंगिक असमानता कन्या भ्रूण हत्या आदि के संबंध में संरक्षण सुरक्षा तंत्र सुझाव व सहायता हेतु पारस्परिक संवाद का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त समस्याओं से संबंधित महिलाएं दिनांक: 09/08/21 को कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर जिलाधिकारी से सीधे संवाद कर अपनी बात रख सकती हैं।

            उक्त सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी द्वारा प्रेषित की गई है।


Post a Comment

0 Comments